पूसू प्रतिनिधि, बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एन एच 18 पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की देर रात को बहरागोड़ा सीओ भोला शंकर महतो एवं थाना प्रभारी विकास शर्मा ने छापामारी अभियान चलाकर बैगर कागजात के 2 बालू लदे हाईवा को जब्त किया। दोनों हाइवा पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा से बिना चालान के ही बालू लेकर जमशेदपुर जा रहे थे। पुलिस दोनों के विरुद्ध विभागीय स कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अवैध बालू लदे हाईवा का आए दिन पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा से बैगर कागजात के माफियाओं द्वारा हाईवे पर निगरानी करके जमशेदपुर भेजा जाता था। उसके एवज में मोटी रकम लिया जाता है। इस खेल में चार चक्का वीआईपी गाडिय़ों का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे की प्रशासन के नजर से बचा जा सके। वहीं जब कभी भी औचक छापामारी की जाती है तब ये प्रशासन की नजर से आसानी में दूर भाग जाते हैं और पुन: कई दिन बाद अपना कारोबार फिर से शुरू कर देते हैं। उधर प्रशासन हाइवा को तो जब्त कर लेती है। लेकिन अवैध कारोबार से जुड़े लोगों कानूनी कार्रवाई से बेखौफ रहते हैं।
एन एच 18 पर बगैर कागजात के दो बालू लदे हाइवा जब्त
हाइवा पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा से बिना चालान के ही बालू लेकर जमशेदपुर लाया जा रहा है।
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

आईसीयू में भर्ती नीरज कुमार: सीएम सम्राट चौधरी और दिग्गजों ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

सीएम मोहन यादव ने किया कन्या और शस्त्र पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

तांत्रिक साधना और अंधविश्वास के फेर में पति ने पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
● ब्रेकिंग

मानसा में पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटों पर चलाई गोलियां, खुद को भी किया शूट
● ब्रेकिंग
