पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मेंबरशीप एक्सटेंशन उप समिति की बैठक गुरुवार को चेंबर भवन में हुई।बैठक में चेंबर के सदस्यता अभियान में तेजी लाकर समयावधि से कार्य पूरा करने पर जोर दिया गया।





उप समिति चेयरमेन विमल फोगला और साहित्य पवन ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से हमारी कमिटी द्वारा जिलों से लेकर प्रखंड स्तर तक सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।चर्चाओं के क्रम में दो चरणों में मेंबरशीप कैंप लगाने की तिथि का निर्धारण किया गया। मेंबरशीप कमिटी द्वारा 15 जुलाई को श्रद्धानंद रोड में और 20 जुलाई को रामगढ़ में कैंप लगाने की सहमति बनाई गई।





उप समिति चेयरमेन साहित्य पवन ने कहा कि हमारी कमिटी के प्रयासों से वर्तमान सत्र में अब तक कुल 106 सदस्य बनाये गये हैं। सदस्यता में अधिक से अधिक विस्तार के लिए हमारा प्रयास आगे भी जारी रहेगा। सदस्यता आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध है। सदस्यता से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए व्यापारी हमारी कमिटी से संपर्क कर सकते हैं।





बैठक के दौरान राज्य के सभी जिलों में वर्तमान सदस्यता संख्या की भी समीक्षा की गई।कोयलाचंल प्रमंडल में फेडरेशन के सदस्यों की सदस्यता संख्या पर संतोष जताते हुए चेंबर महासचिव परेश गट्टानी ने अन्य जिलों में भी ऐसे प्रयासों को गति देने की बात कही।कहा कि फेडरेशन की सदस्यता संख्या में वृद्धि के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रयासों को गति दी जायेगी। इस बात पर भी संतोष जताया गया कि व्यापारी व उद्यमी अब चेंबर की वेबसाइट से भी सदस्यता के लिए आवेदन कर रहे हैं।





बैठक में चेंबर महासचिव परेश गट्टानी,सह सचिव अमित शर्मा, शैलेष अग्रवाल,मेंबरशीप एक्सटेंशन उप समिति के चेयरमेन एवं कार्यकारिणी सदस्य साहित्य पवन,विमल फोगला,रोहित पोद्दार,सदस्य मनोज मिश्रा,अनिस सरावगी,देवनंदन उरांव उपस्थित थे।