पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची। फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स की स्किल डेवलपमेंट उप समिति द्वारा आईटी उपसमिति के सहयोग से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता चेम्बर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने की।
चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर मार्ग ईआरपी, टैली ईआरपी में व्यापारियों को हो रही परेशानी को दूर करने एवं अपने व्यापार को और अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है एवं इसे पूरे राज्य में प्रचलित करने की बात कही।बैठक में आए व्यवसायिक संगठनों एवं उनके प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी जिज्ञासाओं को पैनल के सामने रखा जिसका समाधान विशेषज्ञों ने किया।
कार्यकारिणी के सदस्य रोहित पोद्दार ने यह सुझाव दिया कि अगली बैठक में ऑनलाइन जुड़ने की भी सुविधा हो,जिससे पूरे झारखण्ड के लोग भाग लेकर अपनी समस्या एवं जिज्ञासा का समाधान पा सकें।आईटी उप समिति के चेयरमैन मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि अगली बैठक में सभी कंपनी के एकाउंटेंट्स को बुलाया जाये ताकि सॉफ्टवेयर में हो रही परेशानी को सुलझाया जा सके। यह भी कहा गया कि एक डेमो सेशन इन सॉफ्टवेयर का भी होना चाहिए।
इस बैठक के दौरान उप समिति चेयरमैन संतोष अग्रवाल ने यह जानकारी दी कि जल्द ही एक वृहद कार्यशाला के आयोजन की रूप रेखा तैयार की जाएगी,जिसमें व्यपारियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे किसी भी तरह के एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर के प्रशिक्षण एवं नवीनतम फीचर्स एवं अपडेट पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा व्यावसायिक संगठनों को इसका लाभ प्राप्त हो सके।
बैठक में चेम्बर अध्यक्ष किशोर मंत्री,कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार,उप समिति के चेयरमैन संतोष अग्रवाल,आईटी उप समिति के चेयरमैन मनोज कुमार मिश्रा,राजीव प्रकाश चौधरी,राजू कुमार (टैली ईआरपी),अनुव्रत चटर्जी( मार्ग ईआरपी ), सुरजीत सिंह, अभिजित कुमार, इन्द्रजीत सिंह, अभय कुमार, पूजा मुंडा, सुमन कुमार, दीप अग्रवाल, सौरभ कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।





