पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।नवगठित केंद्रीय मंत्री परिषद में रक्षा राज्यमंत्री का प्रभार ग्रहण करने पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यसमिति के सदस्यों द्वारा संजय सेठ का अभिनंदन किया गया।चेम्बर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने मंत्री का अभिनंदन करते हुए देश के रक्षा मंत्रालय का प्रभार मिलने पर खुशी जताई और कहा कि इससे झारखण्ड प्रदेश के व्यापारी व उद्यमी उत्साहित हैं।
प्रतिनिधिमंडल में चेम्बर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा,सह सचिव शैलेश अग्रवाल,अमित शर्मा,कार्यकारिणी सदस्य नवजोत अलंग,प्रवीण लोहिया,संजय अखौरी,रोहित पोद्दार,राम बांगड़, सुनिल केडिया,उप समिति चेयरमैन आनंद जालान,किशन अग्रवाल शामिल थे।





