एम्बिशन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव आयोजित





बच्चों को संस्कारवान बनाएं:अंचलाधिकारी





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,विष्णुगढ।प्रखंड क्षेत्र में स्थित एंम्बिशन पब्लिक स्कूल का आठवां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विष्णुगढ़ अंचलाधिकारी नित्यानंद दास और विशिष्ट अतिथि हजारीबाग शाखा आईएएस अकैडमी रीमा मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वहीं मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया।





विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत अभिनय के साथ प्रस्तुत किया गया और विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज नाटकों के माध्यम से कृष्ण बाल लीला,शिक्षा का महत्व,बाल विवाह, नशा मुक्ति आदि द्वारा लोगों को बहुत अच्छा संदेश दिया गया। इसके अलावा नृत्य,गीत,चुटकुला,कविता,रैम्स,कराटे प्रदर्शन आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।





मौके पर उपस्थित विष्णुगढ़ प्रखंड अंचलाधिकारी नित्यानंद दास सभी अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को संस्कारवान और अनुशासित रूप में अच्छे से शिक्षा दी जानी चाहिए,जिससे बच्चों में शिक्षा की नीव मजबूत हो सके और उनकी ज्ञान की क्षमता, कौशलता और उनकी अच्छी समझ विकसित हो सके,जिससे भविष्य में ये बच्चे अपने अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण कर समाज में एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करें।





कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हजारीबाग शाखा चाणक्या आईएएस अकैडमी की प्रबंधक रीमा मिश्रा ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए बच्चों को शुरू से ही अच्छी शिक्षा दी जानी चाहिए,जिसमें आप सभी शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होनी चाहिए।इसके साथ-साथ आप सभी अपने बच्चों को शुरू से ही उच्च शिक्षा लिए भी तैयार करें,जिससे वे भविष्य में शीर्ष पदों पर जैसे आईएएस,आईपीएस,आईएफएस पर आसीन होकर वे समाज के लिए अपना एक अहम और बेहतर योगदान दे सके।





कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी सुनैना दुबे ने कहा कि बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा देने के लिए हमें सामाजिक संरचना में सुधार करते हुए खासकर गरीब और पिछड़े हुए क्षेत्र के बच्चों को भी मुख्य धारा से जोड़कर उन्हें अच्छी शिक्षा देनी होगी तब जाकर हम एक आदर्श और शिक्षित समाज का कल्पना कर पाएंगे।





सुशील कुमार पाठक,अमित तरुण,प्रिया कुमारी, श्रेया दीप,राहुल कुमार और अदिति कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से मंच संचालन किया गया।





इस मौके पर विद्यालय के निदेशक विवेककुमार,प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मंडल, सुभाष कुमार,पत्रकार राजेश कुमार दुबे,श्रीप्रसाद सोनी,समाजसेवी मुन्ना साहू,पूरन साहू,ब्रजेश सिंह,पवन प्रताप सिंह,प्रदीप महतो,पारस सिंह,संत पॉल अकादमी के निदेशक मिथिलेश कुमार,बाल विकास विद्यालय के प्रधानाध्यापक बसंत कुमार महतो,विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष माही पटेल उर्फ महेंद्र कुमार महतो,समाजसेवी सुरेश राम,ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के संचालक डुमरचन्द महतो,इंडियन पैराडाइज के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार,आदर्श पब्लिक स्कूल के संचालक डिलेश्वर महतो,न्यू सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार,ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के निदेशक विजय कुमार,समाजसेवी सुरेश कुमार,सुशांत कुमार पाठक,मार्शल आर्ट प्रमुख शिक्षक लखन कुमार,उषा देवी,रीता देवी,रोहित वर्मा, राजेश रजक,रूपाली देवी,सुष्मिता प्रिया, विकास कुमार,कोमल कुमारी,लक्ष्मी कुमारी, रिया कुमारी,मीना देवी ,रीना देवी, मानसी कुमारी,अंबिका देवी, कांति देवी, मनोज रजक, राजेंद्र राम, तेजो बिरहोर समेत विद्यालय के छात्र- छात्राएं , अभिभावक समेत अन्य उपस्थित थे।