विशेष संवाददाता,रांची।अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची उत्कर्ष कुमार द्वारा मंगलवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवीन आरक्षी रांची सह संकुल संसाधन केंद्र रामवि, न्यू पुलिस लाइन, रांची में बूथ जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची विवेक सुमन, कार्यपालक दंडाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापिका एवं वॉलिंटियर और सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।





प्रेरित करने का संदेश





अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार द्वारा कार्यक्रम में आए सभी मतदाताओं को स्वयं मतदान करने तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया गया। साथ ही उन्होंने सम्बंधित पदाधिकारी को कहा कि बूथों पर सभी आवश्यक सुविधा हो इसपर विशेष ध्यान दें।





बूथ अवेयरनेस ग्रुप





अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार ने बताया कि

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्य दिव्यांगों व वृद्ध मतदाताओं की मदद‌ करेंगे। वहीं आम मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। यह ग्रुप घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करेगा। दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं को बूथ तक ले जाने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। राजकीय वाहनों का प्रयोग किया जा सकता है। बूथ पर छाया-पानी, बिजली, रैंप आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।