प्रतिनिधि, पाकुड़। एसडीपीआई पार्टी जिला कार्यालय में नॉमिनेशन फॉर्म भरने के प्रशिक्षण को लेकर एसडीपीआई जिला कार्यालय पाकुड़ में झारखंड चुनाव ऑब्जर्वर अशफाक हुसैन की निगरानी में बैठक संपन्न हुई। एसडीपीआई के झारखंड चुनाव पर्यवेक्षक अशफाक हुसैन ने चुनाव की तैयारी का जायजा लिया।
पर्यवेक्षक अशफाक हुसैन ने उम्मीदवार की नॉमिनेशन से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी पार्टी की लीडरों को दिया। नॉमिनेशन के लिए उम्मीदवार तथा प्रस्तावक की सभी आवश्यक दस्तावेज को भी जांचा कर नॉमिनेशन करने का सुझाव दिया। उन्होंने सभी पहलुओं को जांचने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश पार्टी लीडरों को दिए।
उक्त बैठक में राजमहल लोकसभा के उम्मीदवार जंतु सोरेन,प्रदेश संगठन महासचिव हबीबुर रहमान,प्रदेश सचिव सह मीडिया प्रभारी नसीरुद्दीन शेख नासिर,पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमीर हमजा,पाकुड़ जिला महासचिव अब्दुल हन्नान, राजमहल लोकसभा चुनाव कमिटी सदस्य हक़ साहेब,पाकुड़ विधान सभा इंचार्ज इस्लाम हक सहित अन्य नेतागण मौजूद थे।





