एसपी ने सीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
सीसीएल कर्मियों को किया मतदान के प्रति जागरूक, दिलाया शपथ
पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर जिले के अलग-अलग स्थानों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार की शाम को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में सीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया और सीसीएलकर्मियों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया और कर्मियों को मतदान के लिए शपथ भी दिलवाया।
मौके पर उपस्थित एसपी दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि सभी लोगों को स्वयं मतदान करने के साथ ही आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। इस क्रम में सीसीएल गिरिडीह एरिया के महाप्रबंधक बासब चौधरी ने भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर सदर एसडीपीओ विनोद रवानी, सीसीएल गिरिडीह के परियोजना पदाधिकारी एसके सिंह, सार्जेन्ट मेजर राजेश रंजन, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर प्रसाद, सीसीएल के पदाधिकारी अनिल पासवान, एनके सिंह, शम्मी कपूर, आरपी यादव, श्रवण कुमार, राज्यवर्धन समेत कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।





