प्रतिनिधि,विष्णुगढ। बिष्णुगढ़ थाना में एएसआई के पद पर कार्यरत मनोज कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा 6,000 नगद रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला विष्णुगढ़ थाना के ग्राम हेठली बोदरा थाना विष्णुगढ़ का है, जहां वादिनी ललिता देवी पति बदरी यादव ग्राम हेठली बोदरा पोस्ट चौथा थाना विष्णुगढ़ जिला हजारीबाग के द्वारा इस आशय का आवेदन दिया गया था कि उनके पति बदरी यादव के नाम पर विष्णुगढ़ थाना में केस हुआ है, जिसका केस नंबर 246/ 23 दिनांक 15 .10. 2023 है। विष्णुगढ़ थाना के छोटा बाबू मनोज कुमार उनके घर आकर इनको बोले की हम केस मैनेज कर देंगे तुम 10,000 रुपया दो काफी हाथ जोड़ी करने पर छोटा बाबू बोले की 6,000 रुपया दोगी तभी उसकी डायरी भेजेंगे नहीं तो उसको जेल भेज देंगे। वह रिश्वत नहीं देना चाहती थी इसलिए आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरीक्षक ब्यूरो हजारीबाग को आवेदन दीया था।
उक्त आवेदक के संबंध में सत्यापनकर्ता द्वारा विधिवत सत्यापन किया गया तथा सत्यापन प्रतिवेदन में मनोज कुमार छोटा बाबू विष्णुगढ़ थाना जिला हजारीबाग के द्वारा महिला ललिता देवी से 6000 रुपए रिश्वत मांगने की बात सत्य पाई गई।रिश्वत मांगे जाने का आरोप सत्य पाए जाने पर सत्यापनकर्ता द्वारा सत्यापन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। वह वादी के आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्रष्टाचार निरीक्षक ब्यूरो हजारीबाग थाना कांड संख्या 16/ 2023 दिनांक 22.12.2023 धारा 7 (अ) भ्र.नि. (संशोधित )अधिनियम 2018 पंजीकृत किया गया।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग के ट्रैप टीम के द्वारा दंडाधिकारी एवं दो स्वतंत्र साक्षी के उपस्थिति में आज दिनांक 23. 12. 2023 को वादिनी ललिता देवी से प्राथमिक कि अभियुक्त मनोज कुमार उम्र 52 पिता किशोरी मोहन ग्राम पोस्ट इक्कीस थाना मुखदुमपुर जिला जहानाबाद (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार के पश्चात आगे कार्रवाई की जा रही है।





