पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में शुक्रवार को ओरिएंटेशन सह पीएलवी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।





कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मोहम्मद नुकुमुद्दीन शेख और लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक मोहम्मद अजफर हुसैन विश्वास, मीडियटर राजीव कुमार झा ने सभी पीएलवी के कार्य की समीक्षा की।साथ ही 45 दिनों तक चलने वाले चाइल्ड विथ डिसाबिलिटी अभियान को सफल बनाने तथा दिव्यांग बच्चों के लिए आवेदन लेने समेत कानून से संबंधित कई एक्ट की जानकारी दी।





इस मौके पर पीएलवी सीमा साह,कमला राय गांगुली,ज्योति कुमारी,पिंकी मंडल,मोकमाउल शेख,अमूल्य रत्न रविदास, चंदन कुमार रविदास,याकूब अली,मोहम्मद सायेम अली, एजारूल शेख,मैनुल शेख,उत्पल मंडल,खुदू राजवंशी,चंद्र शेखर घोष,नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।