कंपनियों से चंदा लेकर लूट की छूट देने वाले गरीबों का भला नहीं कर सकते:राजेश यादव





विनोद सिंह के समर्थन में सदर प्रखंड में चला जन संपर्क अभियान,घर-घर से लिए जा रहे 20 रुपए सहयोग





पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। भाकपा माले नेता ने कहा है कि भाजपा ने कंपनियों से करोड़ों रुपए चंदा लेकर उन्हें लूटने की खुली छूट दी, जिसका खामियाजा देश की आम जनता तथा खासकर गरीबों को भुगतना पड़ा है। कंपनियों से चंदा लेने वाले कभी भी गरीबों का भला नहीं कर सकते। इसलिए लोगों को एकजुट होकर भाजपा को हराने की जरूरत है। मोदी सरकार देश के संविधान और लोकतंत्र के लिए भी खतरा बन चुकी है।उक्त बातें भाकपा माले नेता राजेश यादव ने शनिवार को सदर प्रखंड के कोवाड़ तथा धनयडीह में आयोजित जन संपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कही। कहा कि कोडरमा क्षेत्र में भी भाजपा को शिकस्त मिलेगी, क्योंकि बार-बार यहां से जीतने पर भी भाजपा ने विकास तथा जनता के दूसरे सवालों पर कुछ खास नहीं किया। कोडरमा क्षेत्र शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में खासा पिछड़ा रहा,इसलिए लोग इस बार जागरूक और संगठित हो गए हैं।





माले नेता ने कहा कि भाजपा कंपनियों से हजारों करोड़ चंदा लेकर चुनावी मैदान में उतरी है, ताकि जीतकर फिर से कंपनियों की सेवा कर सके,लेकिन दूसरी तरफ माले अपने समर्थक सभी घरों से 20 रुपए का सहयोग लेकर चुनाव लड़ रही है,यह बड़ी बात है।





मौके पर माले नेता मनोज कुमार यादव, पंकज वर्मा, दीपक वर्मा, राजेश वर्मा, अर्जुन वर्मा, चंदन कुमार, पांचू महतो, बिहारी महतो, भुनेश्वर राना, सुनील राना, जीतन राना, बसंत राना, लाखेश्वर राना, छोटेलाल यादव, शंकर राना, भोला महतो, धर्मेंद्र राना, दशरथ कुशवाहा, संगीता देवी, चंद्रिका देवी, मंजू देवी, किरण देवी, देवकी देवी, गुड़िया देवी, रीता देवी, सीता देवी, मंजू देवी सहित अन्य मौजूद थे।