कबड्डी खेल में खिलाड़ियों का कोई खर्च नहीं होता:अनुप भाई वर्मा
भाजपा किसान मोर्चा ने करवाया कबड्डी खेल का आयोजन
प्रतिनिधि, चुरचू। चुरचू पंचायत में स्थित आरजीएस हाईस्कूल एवं झारखंड बिरसा इंटर कॉलेज चुरचू के मैदान में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जो कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के आदेश पर सभी राज्यों के हर एक जिला स्तर पर कबड्डी खेल का आयोजन करवाया गया। शनिवार को खेल का आयोजन किया गया,जिसमें कुल 12 टीमों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि पेयजाल,हजारीबाग सह प्रदेश संयोजक, जैविक कृषि प्रकोष्ठ किसान मोर्चा झारखंड के अनूप भाई वर्मा उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा चुरचू मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह,भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री आशीष कुमार सोनी, भाजपा युवा नेता संजय कुमार पांडे उपस्थित हुए।यहां अध्यनरत पढ़ने वाले बच्चे कबड्डी खेल का खूब आनंद लिए वहीं श्री वर्मा ने बताया कि कबड्डी एक सरल खेल है,जिसमें बराबर के खिलाड़ियों के साथ खेल होता है और यह खेल बिना खर्चे पर आधारित है।इस खेल से शारीरिक बल एवं अच्छा स्वास्थ्य का प्रतीक है,जिसमें विजेता और उपविजेता टीम दोनों चूरचू प्रखंड के ही हैं।
स्कूल एवं कॉलेज के निर्देशक चंद्रदेव कुमार शर्मा,कॉलेज के प्राचार्य डॉ महेंद्र कुमार सिंह, स्कूल प्राचार्य निर्मल कुमार कुशवाहा, आलम सर, किशोर कुमार, गंगा धार साव, कंचन कुमारी, दया मुनी हेमरोम, मनीषा कुमारी, श्वेता बरला, शैली रूण्डा, प्रीति कुमारी, प्रिया रूण्डा, साक्षी रूंडा एवं प्रियंका शर्मा उपस्थित थे।





