प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा। इटखोरी प्रखंड के करनी पंचायत के निवासी योगेश दांगी की पुत्री किशु कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी मेधा क्षमता का परचम लहराया। गुरुकुल एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा संचालित आवासीय बाल प्रतियोगिता निकेतन एक ख्याति प्राप्त शिक्षण संस्थान है।जहां पर नर्सरी से लेकर के अष्टम वर्ग तक के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगात्मक रूप से शिक्षित कर उनकी मेधा शक्ति में अनवरत ऊर्जा भरने का काम किया जाता रहा है।





रघुनाथपुर बक्सर( बिहार) में अवस्थित यह शिक्षण संस्थान छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सैनिक स्कूल की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को निरंतर सीखने का काम यह संस्थान करता रहा है। यहां पर छात्रों को अध्ययन अध्यापन के द्वारा छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगी क्षमता का संवर्धन किया जाता है। समय-समय पर कई प्रकार की शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन कर विभिन्न विद्यालयों में जाकर बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन कर उनकी प्रतियोगात्मक दक्षता का भी परीक्षण किया जाता है, जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश एवं झारखंड के बच्चों को शामिल किया जाता है,जिसमें इटखोरी प्रखंड के करनी पंचायत के निवासी योगेश दांगी की पुत्री किशु कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी मेधा क्षमता का परचम लहराया।





विद्यालय की प्राचार्या ने किशु कुमारी को मेडल और बुके देकर सम्मानित किया एवं जीवन में उत्तरोत्तर शैक्षिक विकास कर प्रेरक बनने की शुभकामनाएं प्रदान की। आप लोगों याद ही होगा 2022 में इटखोरी प्रखंड ग्राम मोहुदा बबलाल दांगी की पुत्री निशा वर्मा ने इसी विद्यालय से टॉपर बनी थी। पूर्व में भी इसी संस्था से कई विद्यार्थी सैनिक स्कूल, नेतरहाट, नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में अपने सफलता का परचम लहरा चुके हैं।