कल्याणपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट का हुआ शुभारंभ





क्रिकेट का खेल हमें अनुशासन सिखाता है:धनेश्वर गंझू





प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। पिपरवार क्षेत्र के ठेना- कल्याणपुर मैदान में कल्याणपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया‌,जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दुर्गा सोरेन सेना के चतरा जिला अध्यक्ष धनेश्वर गंझू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फीता काटकर किया।





इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि क्रिकेट का खेल हमें पूरी तरह से अनुशासित रहना सिखाता है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट का खेल इन दिनों काफी लोकप्रिय खेल है,जिसमें लोगों की सहभागिता और रुचि काफी अधिक दिखाई देती है। इस नाइट लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में छः टीमों ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के अवसर पर बहेरा पंचायत की मुखिया रेखा कुमारी, रमेश मुंडा, बालेश्वर गंझू, वकील गंझू, मिश्रा पासवान, नरेश गंझू, रीता गंझू, फुलदेव गंझू समेत अन्य लोग काफी संख्या में उपस्थित थे।