पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पालोजोरी।पालोजोरी प्रखंड के कसरायडीह पंचायत में शनिवार को आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित की गई। कार्यक्रम में बीडीओ आमिर हमजा,ज़िला परिषद सदस्य मिसिर हांसदा, कसरायडीह पंचायत मुखिया ने शिविर का उद्घाटन किया।
शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों में अपना योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर रहे थे। आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम से आमजनों के समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। इसके अलावा आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान अबुआ आवास योजना, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि सहकारिता पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य, जेएसएलपीएस विभागों द्वारा अपना-अपना स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी व लाभ से लाभान्वित किया गया।





