प्रतिनिधि,गोड्डा।जिला कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस समारोह कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा धूमधाम से मनाया गया।सर्व प्रथम कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस झंडो तोलन कार्यक्रम किया।
स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जिला अध्यक्ष एवं जिला के कांग्रेस नेताओं ने स्वंत्रता सैनानियों में नन्द किशोर मांझी, राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित सह सेवानिर्मित प्रधानाध्यापक प्राणधन चौधरी,जगधात्री झा, 20सूत्री जिला उपाध्यक्ष बिंदु मंडल, पूर्व प्रधानाध्यापक विजय यादव, गोड्डा जिला प्रभारी अनुकूल चंद्र मिश्रा, प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति,जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, पवन कुमार तूरी, सैफुल्ला अंसारी सरदार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया एवं उक्त कार्यक्रम के उपरांत जिला अध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में गरीब मजदूरों के बीच कंबल वितरण किया गया।
जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि देश के हमारे पूर्वजों ने 139वां वर्ष पहले हम लोगों को कांग्रेस जैसी पार्टी को देकर भारत को सजाने और संवारने का काम किया है जो आज भाजपा वाले देश के सभी सरकारी संस्थानों को बर्बाद कर रहा है, जिसे हर हाल में हम कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा का नापाक इरादे को रोकेंगे और 2024 में सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।
इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ज्योतिंद्र झा, सचिनानंद साह, विनय पंडित, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास सिंह, प्रवक्ता अकबर अली, महासचिव सुमित कुमार बिट्टू, अभय जायसवाल, आलमगीर आलम, ब्रह्मदेव महतो,इरफान काजी, दिलीप मंडल, नवल किशोर साह, ठाकुर मंडल, निरंजन सीकदार, अशोक यादव, याहिया अंसारी,महिला जिला अध्यक्ष सोनी झा, सुशीला देवी, अर्चना देवी,मुस्तफा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अरशद वहाब, नगर अध्यक्ष महबूब अंसारी, कार्यालय प्रभारी सोनी कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे ।





