नई दिल्ली :
राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज (रविवार, 1 नवंबर) कांग्रेस की महारैली और हरि नगर इलाके से आयोजित पदयात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात प्रबंधन भी पूरी तरह सतर्क है। रैली और पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं व आम जनता की भीड़ को देखते हुए सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक नियम, पाबंदियां और डायवर्जन लागू किए गए हैं।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने सफर की योजना समय से पहले बनाएं और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
इन 10 प्रमुख चौराहों पर रहेगा डायवर्जन (Diversion Points)
यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस ने निम्नलिखित स्थानों पर डायवर्जन प्वाइंट्स बनाए हैं:
- नेताजी सुभाष मार्ग T-पॉइंट
- बाराखंभा रोड पर रणजीत सिंह फ्लाईओवर
- राजघाट
- भवभूति मार्ग - DDU मार्ग रेड लाइट
- दिल्ली गेट
- झंडेवालान राउंडअबाउट
- ITO A-पॉइंट
- तुर्कमान गेट
- अजमेरी गेट रेड लाइट
- मिरदर्द चौक
इन रास्तों पर पड़ सकता है भारी असर
यदि आप मध्य या पुरानी दिल्ली की ओर जा रहे हैं, तो इन प्रमुख सड़कों पर जाम या धीमी आवाजाही का सामना करना पड़ सकता है:
- BSZ मार्ग (ITO से दिल्ली गेट)
- JLN मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट होकर गुरु नानक चौक व अजमेरी गेट तक)
- अरुणा आसफ अली रोड (अजमेरी गेट से हमदर्द चौक, तुर्कमान गेट व दिल्ली गेट तक)
- मिंटो रोड - कमला मार्केट राउंडअबाउट - हमदर्द चौक
- रणजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट
- DBG रोड (झंडेवालान गोलचक्कर से अजमेरी गेट चौक की ओर)
- W-पॉइंट (BSZ मार्ग)
- बाराखंभा रोड से मंडी हाउस राउंडअबाउट होकर सिकंदरा रोड
- KG मार्ग - फिरोज शाह रोड
- चेम्सफोर्ड रोड व मिंटो रोड से भवभूति मार्ग
DTC बसों की आवाजाही पर पाबंदी
सुरक्षा और सुगम यातायात के मद्देनजर कुछ चुनिंदा सड़कों पर डीटीसी (DTC) और निजी बसों के प्रवेश को नियंत्रित किया गया है:
- BSZ मार्ग
- JLN मार्ग (राजघाट से पूरा रास्ता)
- DBG रोड
- मिंटो रोड
इसे भी पढ़ेंः न्यायपालिका में महासंग्राम: पूर्व जस्टिस कौल का बड़ा खुलासा—'CJI रहते चंद्रचूड़ का था सरकार के प्रति झुकाव'
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री ध्यान दें!
रेल यात्रियों को समय पर स्टेशन पहुंचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष वैकल्पिक रूट सुझाए हैं:
- DBG रोड की ओर से आने वाले यात्री: चेम्सफोर्ड रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्कल, मिंटो रोड होते हुए भवभूति मार्ग से स्टेशन पहुंचें।
- पूर्वी दिल्ली (East Delhi) की ओर से आने वाले यात्री: अजमेरी गेट साइड पहुंचने के लिए ITO, DDU मार्ग और भवभूति मार्ग का उपयोग करें।
- यदि DDU मार्ग पर रुकावट हो: यात्री ITO रेड लाइट → W-पॉइंट → सिकंदरा रोड → कनॉट प्लेस → पहाड़गंज → चेम्सफोर्ड रोड से होते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।
विशेष सलाह: स्टेशन जाने वाले यात्री घर से पर्याप्त समय पहले निकलें ताकि संभावित देरी से बचा जा सके।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आम नागरिकों के लिए सलाह
- अनावश्यक यात्रा से बचें: आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस और आसपास के क्षेत्रों की तरफ जाने वाली गैर-जरूरी यात्रा से बचें।
- अनाधिकृत पार्किंग न करें: कार्यक्रम स्थल और मुख्य मार्गों के किनारे गाड़ियां खड़ी न करें।
- दिशा-निर्देशों का पालन करें: सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों और ट्रैफिक साइनबोर्ड्स का पालन करें।
- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षित और सुचारू यातायात के लिए सभी दिल्लीवासियों से सहयोग की अपील की है।
#DelhiTraffic #TrafficAdvisory #CongressRally #RamlilaMaidan #DelhiPolice #DelhiTrafficAlert #NewDelhiRailwayStation #DelhiNews





