प्रतिनिधि,रजरप्पा। दुलमी प्रखण्ड कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष व वर्तमान 20 सूत्री उपाध्यक्ष मंटू करमाली पूरे सहपाठियों के साथ आजसू पार्टी का दामन थामा और उन्होंने गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी से मुलाकात कर आजसू पार्टी में शामिल हुए तथा सांसद को बुके देकर स्वागत किया उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस का नीति से देशवासी त्राहिमाम है।इसे देखकर मैं भी रामगढ़ जिला का विकास करने वाले पार्टी में शामिल हुआ हूं और पूर्व में अनगिनत रामगढ़ जिला में ऐतिहासिक विकास कार्य हुआ है। जिसे देखकर मैं पुन: इस पार्टी में शामिल हुआ हूं।रामगढ़ जिला का सर्वांगीण विकास केवल आजसू पार्टी कर सकता है पार्टी के पास मिशन और विजन दोनों तरह की विकल्प है।जिसे देख इस बार रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव में भारी मतों से आजसू पार्टी के उम्मीदवार सुनीता चौधरी को विजय बनाने का काम करेंगे। तथा रामगढ़ विधानसभा में आदिवासी समुदाय के लोगों से जनसंपर्क कर डोर टू डोर संपर्क अभियान करेंगे एवं सुख-दुख के साथी गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के दिशा निर्देशानुसार विकास पुरुष हमारे साथ हैं इनके द्वारा घोषित प्रत्याशी उम्मीदवार को भारी मतों से वोट देकर विजय बनाने का काम करें।उन्होंने कहा कि पूरी दल बल और तामझाम के साथ पूरे प्रखंड स्तर पर बहुत जल्दी पार्टी का दामन थामेंगे और आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगें।