पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी विंग के जिला अध्यक्ष उपस्थित हुए। इस बैठक में निर्देश दिया गया कि अपने प्रदेश अध्यक्ष से विचार विमर्श करके तथा तिथि व स्थान का चयन करके रिपोर्ट जिला अध्यक्ष को दिया जाएगा। इस बात पर सभी विंग के जिला अध्यक्ष ने अपना अपना विचार रखा।
इस बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोती पासवान ,जवाहर बाल मंच जिला अध्यक्ष जुलकर नैन ,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष धीरज अंबेडकर ,ओबीसी जिला अध्यक्ष मिथलेश जी,सेवादल जिला अध्यक्ष राजन पांडेय ,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष फारुक अंसारी , अनिल सिंह , प्रेमरंजन पासवान,राजवीर ,अरुण यादव , नसरुद्दीन अंसारी, रवि रंजन ,के कौसर, अजिम्मुदीन ख्वाज ,मंसूर आलम ,मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह कई लोगों लोग उपस्थित थे।





