विशेष संवाददाता,रांची।लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने गुरुवार को रातु प्रखंड का दौरा किया।जनसंपर्क अभियान के दौरान यशस्विनी सहाय मखमंद्रो स्थित मुखिया लक्ष्मी नारायण भगत के आवास पर आयोजित बैठक में शामिल हुईं।





बैठक में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि जनता ने अवसर दिया तो संसद में उनकी आवाज बनकर जन समस्याओं के समाधान के प्रति सदैव तत्पर रहूंगी। युवाओं, महिलाओं, किसानों सहित सभी वर्गों के उत्थान और समुचित सम्मान के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।





इस अवसर पर मुखिया लक्ष्मी नारायण भगत,संजय झा,शेख शकील अहमद,तस्लीम अंसारी,दिलीप महतो,चंपा कुमारी,बबलू हजाम,नीलू मिंज,शीला कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।