प्रतिनिधि,देवघर।देवघर के कांवरिया पथ के पास सरासनी में शिव शंकर सेवा शिविर (सिवान) का उद्घाटन देवघर के प्रोफेसर एवं वरिष्ठ पत्रकार रामनंदन सिंह,शिव शंकर सिंह, बबलू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर बुधवार को उद्घाटन किया।इस शिविर में कांवरिया को सभी तरह की सुविधा फर्स्ट एंड चाय नाश्ता सोने के लिए पंडाल हेल्थ सुविधा और भी बहुत तरह की सुविधा प्रदान की जाएगी,जिससे किसी भी श्रद्धालु कांवरिया को कोई भी तरह की दिक्कत या परेशानी ना हो।





मौके पर बबलू सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मैं बहुत पहले बोल बम आया था।जब श्रद्धालु कांवरिया की तकलीफ देखी तो मैं भी बाबा से प्रार्थना किया की बाबा मुझे इस लायक बना दो कि मैं भी कांवरिया बंधु की सेवा कर सकूं और बाबा ने उनकी सुन ली।आज वह इस लायक है कि पूरे एक महीना तक यह मेला चलने वाले मैं श्रद्धालु कांवरिया को हर तरह की सुविधा प्रदान कर रहे हैं।





बबलू सिंह ने कहा कि आस्था और विश्वास पर भरोसा रखने से इंसान को कुछ भी मिल सकता है।बाबा ने हमें सब कुछ दिया है।इसीलिए मैं आज श्रद्धालु कांवरिया के लिए एक महीना के लिए शिविर लगता हूं और कावड़िया बंधु की सेवा करता हूं। इस सेवा शिविर में मेरा पूरा परिवार साथ देता है।इस कार्य में रोहित सिंह का भरपूर सहयोग मिलता है।