विशेष संवाददाता,रांची। श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा निर्मित व संचालित हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में कामदा एकादशी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल के पहले महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने बताया कि प्रातः मंगला आरती भोग अर्पित कर बाबा का प्रातः कालीन श्रृंगार कर पंच आरती की गई।प्रात: से ही खाटू नरेश के दरबार में दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।दोपहर के बाद मंदिर के पट बंद करके खाटू नरेश का केसर चंदन तिलक श्रृंगार किया गया।नवीन बागा पहनाया गया। लाल गुलाब बेली तुलसीदल की मोटी मोटी फूल मालाओं से खाटू नरेश को सजाया गया। गुलाब रूह से बाबा श्याम का मसाज किया गया ।सूखे मेवा का भोग लगाया गया। मंडल के मंत्री श्यामसुंदर शर्मा पहले आचार्य रत्नाकर शर्मा आचार्य अनूप दाधीच के सानिध्य में कामदा एकादशी का अनुष्ठान वैदिक रीति से संपन्न हुआ।





श्री श्याम दरबार का संध्या बेला में पट खुलते ही भक्तजनों की जय जयकारों से पूरा श्याम मंदिर गूंज उठा । पिंटू बरनवाल स्वीटी बरनवाल यूती वर्णवाल ने परिवार के साथ खाटू नरेश की अखंड पावन ज्योति प्रज्वलित करके पंचमेवा विभिन्न मिष्ठान नमकीन अंगूर फल दूध रबड़ी का प्रसाद चढ़ाया। मुक्तेश्वर पांडे ने पंचमेवा ओमप्रकाश बरेजा ने प्रसाद सेवा पिंटू बरनवाल ने श्रृंगार सेवा व एक श्याम भक्त ने गिरीगोला सेवा निवेदित की। इसके बाद मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी के नेतृत्व में भजन संकीर्तन प्रारंभ हुआ। श्रवण ढानढनिया, सलज अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, साकेत ढानढनिया, किशन शर्मा, अनुज मोदी, मनोहर केडिया ने एक से बढ़कर एक भजनों का गायन कर भक्तजनों को झुमाया।





इस अवसर पर विश्वनाथ नारसरिया, अनिल नारनौली, संजय सराफ, अजय मारू, दिनेश अग्रवाल, रतन शर्मा, रौनक पोद्दार सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। देर रात महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।





श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन मंगलवार को





हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को संध्या 4:30 बजे से 43वां श्री सुंदरकांड हनुमान चालीसा का पाठ होगा।यह जानकारी मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने दी।