प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र की कोनी पंचायत के डीलर रघवीर सिंह के विरुद्ध गुरुवार को उनके कार्डधारियों ने राशन समय से नहीं देने का शिकायत बीडीओ सोमनाथ बाकिंरा से मुलाकात कर किया।कार्डधारियों ने कहा कि डीलर चेंज करने और समय से राशन न मिलने का इससे पूर्व हमलोग गत 28 नवंबर को इससे संबंधित आवेदन आपके पास दिए थे। मगर 15 दिन बीत जाने के बाद भी इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके कारण सभी लाभुक आज पुनः आपके पास आए हुए हैं।
इस संबंध में बीडीओ ने कार्डधारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि चुनाव से संबंधित तैयारी और सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हम काफी व्यस्त थे। इसकी प्रतिलिपि जिला भेजा जाएगा। इसपर जांच पड़ताल भी की जाएगी। जांच पड़ताल में दोषी पाए जाने पर उक्त डीलर के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कार्डधारियों ने डीलर चेंज करने की मांग की है, शिकायत करने वालों में कार्डधारी समीद अंसारी, मधु देवी पति संजय सिंह, शांति देवी पति रामलाल माहतो, लिखिया देवी पति रोशन यादव, जंसी देवी पति संतोष यादव, छोटन राणा, धनेशवरी देवी,मो आसिब मियां, नरेश रविदास, शशिकला देवी, कंचन देवी, उर्मिला देवी, किरण देवी, मुनेजा खातून, रामाशीष राणा, सुरेश यादव, मो इलियास अंसारी, मकुन्द राणा, यूनुस मियां, समीना खातून, शबनम खातून और रामवृक्ष रविदास आदि शामिल थे।





