प्रतिनिधि,साहिबगंज। आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उपयुक्त रामनिवास यादव ने बोरियो प्रखंड के दुर्गा टोला पंचायत में जरूरतमंदों एवं वृद्धो के बीच कंबल वितरित किया,जबकि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,साइकिल क्रय हेतु चेक, श्रम कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप स्वीकृति पत्र आदि का वितरण करते हुए लोगों से कहा कि जिला प्रशासन आम जनमानस की सेवा में तत्पर है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से यह सुनिश्चित कराया जा रहा है कि लोगों को आने वाली समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा किया जा सके।उपायुक्त ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।





बता दें कि आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वारा कार्यक्रम अंतर्गत जिले के विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर में उपायुक्त रामनिवास यादव न केवल सम्मिलित होते हैं, वरन वे लोगों की समस्याएं सुनते हुए इसका ऑन द स्पॉट निपटारा भी सुनिश्चित करते हैं।