पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।‌कृषि एवं उद्योग विभाग की स्थाई समिति की बैठक सभापति आदिल अजीम की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागर में हुई।आदिल अजीम ने सभी जिला पदाधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।





खाद एवं बीज की उपलब्धता की समीक्षा की गयी। कृ‍षकों को डीएपी का उपयोग कम कर जैविक खाद (जैविक खेती) का उपयोग करने के लिए सलाह देने संबंधी चर्चा की गयी। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए केंपेन आयोजि‍त करने के संबंध में चर्चा की गयी।सभी खंड और पंचायत से मिट्टी की जांच कराई जा रही है,जिससे किसानों को जानकारी मिलेगी। कौन से जमीन पीआर कौन सा और कितना खाद देना है।इस काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।





सभापति आदिल अजीम द्वारा कृषि विभाग से संबंधित समस्त कार्यक्रमों में सभापति और सदस्यों को बुलाये जाने के लिए निर्देशित किया गया तथा अवगत कराया गया कि प्रोटोकॉल का पालन किया जाये। सभापति द्वारा अवगत कराया गया कि विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य नहीं होने से हल्की-फुल्की बरसात में भी तार,खंभे गिर जाते हैं,जिससे कृषकों,नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समस्त जिले में मेंटेनेंस कार्य कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया।





गव्य विकास पदाधिकारी को गाय पालन हेतु ग्रामीणों के पास जाने का निर्देश दिया गया तथा मत्स्य विभाग को मछली पालन के लिए किसानों के बीच प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। मौके पर जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, स्थाई समिति के सभी सदस्य, जिला के सभी विभाग के जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।