प्रतिनिधि,लातेहार। चतरा लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के नामांकन की तैयारी और जीत की रणनीति को लेकर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष राजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में मनिका प्रखण्ड मुख्यालय के समीप कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उराव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान व समर्थक उपस्थित रहे।





इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उराव ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी नामांकन करेंगे,जिसमें इंडिया गठबंधन के समर्थक और आम जनता की भागीदारी रहेंगे। इस दौरान बिसूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश पासवान,वृंदबिहारी यादव, कामेश्वर यादव,तस्लीम अंसारी, मनोज यादव, सगीर आलम समेत कई इंडिया गठबंधन के समर्थक उपस्थित थे।