प्रतिनिधि,कान्हाचट्टी।हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी कान्हाचट्टी खेल प्रेमी केपीएल का दूसरा सीजन आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर प्रखंड के बीके हाईस्कूल मैदान स्थित कान्हाचट्टी खेल प्रेमी (केपीएल) की आमसभा आयोजित की गई,जिसकी अध्यक्षता राजपुर मुखिया विकाश कुमार उर्फ छोटू सिंह ने किया,जबकि संचालन दिलीप कुमार सिंह ने सभी सदस्य,अतिथियों का स्वागत करते हुए केपीएल के वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया। पूर्व वार्षिक आमसभा एवं कमिटी आफ मैनेजमेंट में लिए गए निर्णय को पढ़कर बैठक में सुनाया गया, जिसे बैठक में ध्वनिमत से संपुष्टिक की गई।कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।





बैठक में सतीश सिंह, विजय सिंह,नवल सिन्हा,प्रकाश राम, कुलेश्वर सिंह, बद्री दांगी,प्रदीप पासवान,सुमन सिंह,अवधेश सिंह गुंजन,पप्पू लोहार,राजेश दास,दीपक चंद्रवंशी, सिकंदर खरवार, कमांडो रजक,पंकज सिंह, सुधीर सिंह,कुंदन रावत, घनश्याम भारती,उदय चंद्रवंशी,शेखर सिंह,सोनू कुमार,शंकर कुमार बिपिन इत्यादि कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।