प्रतिनिधि,गिरिडीह। झंडा मैदान गिरिडीह में शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह के काम के अंदाज को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।जनता के लिए शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस में सैकड़ों माले के सदस्य और समर्थक बगोदर पहुचेंगे। इस विषय को लेकर भाकपा माले के विधानसभा प्रभारी ने रविवार को सभी लीडर से वार्ता की।इस हेतु आयोजित बैठक में कई नेतागण झंडा मैदान में उपस्थित हुए।मुख्य रूप से सनातन साहू,रंजित राम, गोबिंद यादव,प्रीति भास्कर,रंजित यादव, मो. मजबूल आदि उपस्थित हुए।अधिकांश नेताओं ने पहुंचकर अपने-अपने एरिया में नए केडर की ज्वाइनिंग करवा रहे है।पुराने केडर से रेनुवल करवा रहे है।
ज्ञात हो कि 10 जनवरी तक सभी पुराने और नए केडर का लिस्ट जमा करेंगे।जबकि जल्द नौशाद अहमद चांद, उज्जवल साव,ताज हसन, मो. एकराम, मो. इफ्तिकार फूल देवी, मो. आलम,सोनू रवानी,रंजित सिंह,मुन्ना सिंह,सलाउद्दीन,राजन आदि जल्द अपने अपने एरिया में बैठक कर के पूरे गिरिडीह शहर और मुफ्फसिल से बगोदर लेकर पहुचेंगे।वहीं पीरटांड़ क्षेत्र में राजेश सिन्हा खुद लीड करने के साथ विमल बीरा आदि के साथ बैठक कर दस लीडर तैयार करेंगे और सैकड़ों उनके नए पुराने साथी 16 को चलेंगे।
वहीं सभी केडर और सभी आम और खास लोगों को कहा गया है कि राशन की लूट को लेकर 12 जनवरी को दो बजे दिन डीसी कार्यालय में सैकड़ों के जगह हजारों की संख्या में पूरे जिले से राशन के सवाल पर माले नेता राजेश यादव और राजेश सिन्हा के अगुवाई में जमा होंगे।
इस दौरान मो.मुर्तजा,आफताब,प्रिंस,हसनैन, इनाम,शमशाद ,छोटू, राजा,नईम राजा तौफिक दानिश सलमान आशिक चीकू आदि मौजूद थे।





