धनबाद।तीन दिनों से ट्रेनों के रद्द और मार्ग परिवर्तन से परेशान रेल यात्रियों की परेशानी अभी कुछ दिन और बनी रहेगी।दक्षिण पूर्व रेलवे के कुस्तौर और खेमासूली स्टेशन पर आदिवासी कुर्मी समाज के रेल रोको आंदोलन की वजह से शुक्रवार को तीसरे दिन भी 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं। शनिवार को भी आंदोलन जारी रहेगा।





इसी बीच आंदोलनकारियों ने रविवार को कोटशिला स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है,जिससे अब धनबाद से रांची रेल मार्ग की ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।रेलवे ने एहतियात के तौर पर रांची की ओर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द कर दिया है। धनबाद आने वाली अलेप्पी एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, गोड्डा-रांची एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, गुवाहाटी-रांची स्पेशल समेत 60 ट्रेनों को आठ अप्रैल को रद्द कर दिया है।





शनिवार को रद्द होने वाली ट्रेनें रविवार को रांची की ओर नहीं जाएंगी। नौ को धनबाद-झाड़ग्राम मेमू रद्द, कई और ट्रेनों के रद्द होने के आसार कोटशिला में रेल रोको आंदोलन की वजह से रविवार को धनबाद-झाड़ग्राम मेमू दोनों ओर से रद्द रहेगी।शनिवार को रद्द होने से रविवार को रांची-गुवाहाटी स्पेशल नहीं चल सकेंगी। मौर्य एक्सप्रेस के शनिवार को गोरखपुर से रद्द रहने से रविवार को हटिया से नहीं चलेगी।इसी तरह शनिवार को सिकंदराबाद-दरभंगा के रद्द होने से मंगलवार को दरभंगा-सिकंदराबाद नहीं चल सकेगी। अलेप्पी एक्सप्रेस के लगातार दो दिनों तक रद्द होने से इसके रविवार को रद्द होने की संभावना है।





आठ अप्रैल को रद्द ट्रेनें





अलेप्पी -धनबाद एक्सप्रेस, गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, गुवाहाटी-रांची स्पेशल गोड्डा - रांची एक्सप्रेस धनबाद - टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस, टाटा - धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस, धनबाद - झाड़ग्राम मेमू झाड़ग्राम-धनबाद मेमू गोमो-चक्रधरपुर एक्सप्रेस, चक्रधरपुर-गोमो एक्सप्रेस, इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी वाया संबलपुर-गोमो नई दिल्ली - भुवनेश्वर राजधानी वाया टाटा-गोमो पुरी - नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, बोकारो-हावड़ा एक्सप्रेस, आनंदविहार-हटिया स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस।