प्रतिनिधि,सिमडेगा। कोलेबिरा थाना परिसर स्थित अजानशाह पीर बाबा की मजार पर सालाना उर्स मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले के दूसरे दिन उर्स ए पाक अवसर पर कव्वाली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का के द्वारा मजार पर चादर पेशी करते हुए सिमडेगा जिले वासियों की सुख-समृद्धि अमन चैन की दुआ मांगी,जिसके बाद विधिवत रूप से फीता काटकर की गई। इसके बाद आए हुए कव्वाल के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति करते हुए आए हुए लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।





मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए संदेश एक्का ने कहा कहा कि कव्वाली हमारी सांस्कृतिक विरासत है,पर आज लोग इसे भूलते जा रहे हैं। कव्वाली, नात, मुशायरा, भजन-कीर्तन से लोगों का नाता टूट रहा है। युवा वर्ग पश्चिमी संगीत की ओर भाग रहे हैं। हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाने की पहल करनी चाहिए।बहुत दिन पहले यहां कव्वाली मुकाबला बन्द हो चुकी थी, पर उसे पुनः मेरे पिताजी पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कमिटी के लोगों को सहयोग कर शुरू कराया था। बीच में कोविड के कारण बंद था फिर शुरुआत हुई है और आगे जब तक हो हमारी ओर से सहयोग मिलता रहेगा। क्योंकि झारखंड पार्टी जात पात से उपर उठकर राजनीति करती है। यहां सभी जाति समुदाय के लोग मिलकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यहां पर सभी प्रकार की समुचित व्यवस्था की पूर्ति के लिए प्रयास किए जाएंगे,क्योंकि झारखंड पार्टी लगातार इस क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्पित होकर काम कर रही है। पूर्व में मेरे पिता एनोस एक्का के दौरान भी इस क्षेत्र का जो विकास हुआ है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। आज क्षेत्र में विकास की गति थम सी गई है,जिसे एक बार गति देने के लिए झारखंड पार्टी का सहयोग करें ताकि आने वाले दिनों में फिर से कोलेबिरा के क्षेत्र में लोगों का चहुमुखी विकास हो सके। इधर कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में आए हुए दर्शकों की भीड़ उमड़ी।