कौलेश्वरी के तलहटी हटवरीया में सैलानियों के लिए छः करोड की लागत से बनेगा पार्क ,विभिन्न प्रजातियों का लगाया जाएगा फूल व औषधी युक्त पौधा





आरोग्य वन पार्क सैलानियों‌ के लिए होगा आकर्षण ,55 एकड़ में बनेगा पार्क





चयनित स्थलों का किया गया निरीक्षण, कार्य में प्रगति लाने का निर्देश





प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। प्रखंड के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीन धर्मों के संगम स्थल कौलेश्वरी के तलहटी स्थित हटवरिया में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से55 एकड़ में आरोग्य वन पार्क एवं धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा।जिसका स्थल निरीक्षण करने रविवार को उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीणा,वन संरक्षक आर के सिंह, वन क्षेत्र पदाधिकारी सूर्य भूषण कुमार,रांची के सर्वेयर टीम के एई अनील कुमार व जेई सौरभ कुमार पहुंचे।





इस दौरान डीएफओ मीणा ने निर्माण कार्य में लगी एजेंसी को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया साथ ही कई आवश्यक सुझाव भी दिये। इस संबंध में डीएफओ ने बताया कि कौलेश्वरी पर्यटक स्थल आनेवाले सैलानियों के लिए उक्त आरोग्य वन पार्क सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र रहेगा।तीर्थयात्रियों के लिए मनोरंजन, ठहरने के लिए धर्मशाला,सैर-सपाटा करने के लिए आकर्षक तथा तालाब में बोट और आनंद,झुला आदि का उत्तम प्रबंध किया जा रहा है।वाच टाबर,बाथरूम, पांनी टंकी, कैप्टस एवं आकर्षक फूल, पौधा लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 तक आरोग्य वन पार्क बनकर सैलानियों के लिए तैयार हो जाएगा।