विशेष संवाददाता





रांची। शेमारू उमंग का लोकप्रिय पारिवारिक ड्रामा क्योंकि तुम ही हो में जल्द ही दर्शकों को कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाले हैं। खबर है कि शो में एक नए किरदार कुनाल प्रताप सिंह की एंट्री होने वाली है और यह किरदार प्रतिभाशाली अभिनेता करण खन्ना निभाने वाले हैं। इस शो ने अपनी दिलचस्प कहानी और कलाकारों ने अपने अभिनय के हुनर से दर्शकों के दिलों को जोड़े रखा है। ऐसे में करण की एंट्री शो की कहानी में एक नया मोड़ लेकर आएगी।





अपने अभिनय कौशल और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए जाने वाले अभिनेता करण खन्ना अपने अभिनय को लेकर बताते हैं कि मैं इस शो में कुनाल प्रताप सिंह के किरदार को जीवंत करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, यह एक ऐसा किरदार है, जिसे मैं हमेशा से निभाना चाहता था। इस किरदार के कई शेड्स हैं, लेकिन कुनाल के इरादे गलत नहीं हैं और उनका दिल बहुत की साफ़ और कोमल है। कुनाल महिलाओं का सम्मान करता है और बाहर से एक सख्त व्यक्ति नज़र आता है, लेकिन प्रताप सिंह के घर में प्रवेश करने का उसका एक छिपा हुआ मकसद है।





प्रताप सिंह परिवार में कुनाल की एंट्री एक बड़ा तूफ़ान लेकर आने वाली है और आने वाले एपिसोड में दर्शकों को बहुत कुछ हैरतंगेज देखने को मिलने वला है। दर्शक कुनाल की सच्चाई को जानने के लिए उत्सुक है कि आखिरकार यह कौन है।





करण खन्ना को कुनाल प्रताप सिंह के किरदार में देखना दर्शकों के लिए बहुत दिलचस्प होगा और अन्य कलाकारों के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने लायक है। इस शो ने पहले ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है और करण के इस शो के जुड़ने के बाद इस शो का अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचना तय है।