प्रतिनिधि,खरौंधी,गढ़वा। खरौंधी प्रखंड में अवैध व्यापारियों के द्वारा आदिवासी गरीब के पढ़ने वाला नाबालिक लड़का से भैंस हकवाया जा रहा है। खरौंधी प्रखंड के जंगलो के रास्ते से इन दिनों दर्जनों अवैध भैंस उत्तर प्रदेश के लिए काफी जोर शोर से ले जाया जा रहा है। जब मंगलवार के सुबह देखा गया तो एक पांचवी कक्षा के छात्र भवनाथपुर निवासी छोटू उरांव आधा दर्जन से अधिक कड़ा भैंस को जंगल के रास्ते से ले जा रहा था। जब उससे पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि भवनाथपुर निवासी कलाम अंसारी का यह सभी भैंस है। हम पैसा लेकर उनका भैंस जंगल के रास्ते से लेकर जाते हैं।इसके साथ ही आदिवासी छात्र छोटू उरांव ने कहा की हम हमेशा इसी रास्ते से ले कर जाते हैं। आज लोगों को कुछ दूर पैदल चलना महंगा लगता है,लेकिन यह गरीब छात्र छोटू उरांव उम्र लगभग 23 साल, पैसे के लालच में आकर लगभग 25 से 30 किलोमीटर पैदल भैंस को लेकर जाता है ।