प्रतिनिधि,पाकुड़। इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य एनताज ने समय पर आकर बड़ी मुस्किल से मिलने वाली ब्लड ओ नेगेटिव रक्तदान किया। दुनिया में खून ही एक ऐसा चीज है जो तैयार नहीं किया जाता।इसका कोई विकल्प नहीं है।ज़ब तक आप रक्तदान के लिए आगे नहीं आएंगे दूसरों क़ो बचाना बहुत मुश्किल होगा।इसलिए मानवता का परिचय देते हुए आप भी दूसरों क़ो प्रेरित कर रक्तदान अवश्य करें।





पश्चिम बंगाल के चांदपुर नर्सिंगहोम मे भर्ती 29 वर्षीय फोरीदा बीबी चांचकी (झारखंड) की रहने वाली है जो गर्भवती है और उसे ओ नेगेटिव खून की अत्यंत जरूरत पड़ी।परिजनों क़ो मालूम था इंसानियत फाउंडेशन के सचिव बानिज शेख से संपर्क करने से कुछ उपाई जरूर निकलेगा।वार्तालाप होने के बाद सचिव ने डोनर इंतजार क़ो कॉल रात्रि समय किया तभी डोनर तैयार हों गया एवं बिना देरी किये पाकुड़ जाकर रक्त अधिकोष मे रक्तदान किया। परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन का तारीफ किया एवं कहा आप लोग फ़रिश्ते की तरह इस मजीन मे कार्य कर रहे।ईश्वर आप लोगों हमेशा सलामत रखे।

इस मौके पर परिजन कर्मचारी पियूष, जैदुल शेख, बानिज शेख मौजूद रहा है।