जमशेदपुर। जिला पुलिस को बुधवार को नशा का कारोबार करने वालों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली। ओडिशा के बालांगीर जिले से जमशेदपुर के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा 53 किलोग्राम गांजा बरामद कर लिया गया। इस दौरान पुलिस ने इस कारोबार में शामिल अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के छह सदस्यो को गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने एसएसपी ऑफिस में मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा लेकर अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के छह लोग जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड पर आ रहे हैं। यहां से वे लोग बस पकड़ कर बिहार जाएंगे। इस पर डीएसपी हेडक्वार्टर वन भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सीतारामडेरा और मानगो थाना पुलिस मानगो बस स्टैंड पहुंची। छानबीन के दौरान एक युवक की संदिग्ध गतिविधि देखकर उसे हिरासत में लिया गया। पुछताछ में उसने बताया कि वह गांजा का कारोबार करता है।पुलिस ने उसके पास से 7 किलो गांजा बरामद किया। राजीव कुमार यादव बिहार के वैशाली जिले के जुरावनपुर करारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुछताछ में उसने बताया कि उसके गिरोह के कुछ सदस्य बस से भारी मात्रा में गांजा लेकर बिहार जा रहे हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चांडिल तक पीछा करके बस को रोकवाया। उक्त बस बिहार के बेतिया जा रही थी। तलाशी लेने पर कार्टून में भरकर रखा गया 46 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के पांच अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया। जिन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया उनमें बेतिया के पिपरा थाना क्षेत्र का राजकुमार बिंद, पटना के बख्तियारपुर का रहने वाला सुमित कुमार, यहीं का रहने वाला गौरव कुमार और वैशाली जिले के राघोपुर रामपुर गांव के रहने वाला राजेश कुमार हैं. इन सभी के पास से 46 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों मिलाकर कुल 53 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
गांजा के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, 53 किलो गांजा के साथ छह सदस्य धराए
ओडिशा से बिहार भेजा जा रहा था नशीला पदार्थ
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

आईसीयू में भर्ती नीरज कुमार: सीएम सम्राट चौधरी और दिग्गजों ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

सीएम मोहन यादव ने किया कन्या और शस्त्र पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

तांत्रिक साधना और अंधविश्वास के फेर में पति ने पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
● ब्रेकिंग

मानसा में पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटों पर चलाई गोलियां, खुद को भी किया शूट
● ब्रेकिंग
