पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। नए साल की पहली सुबह गिरिडीह से बड़ी खबर सामने आई,जिसमें गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिग्गज कांग्रेसी नेता डॉक्टर सरफराज अहमद द्वारा विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने की खबर सामने आई।





बता दें कि उन्होंने राजधानी पहुंचकर विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया,जिसकी पुष्टि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्वीकृति प्रदान किए जाने के बाद सोमवार को खुलकर सामने आई,जिसके संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस के सरफराज अहमद द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद गांडेय विधानसभा सदस्य का पद रिक्त हो गया है।





डॉ अहमद के इस्तीफे की खबर हालांकि अहले सुबह से ही सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी,जिससे राजनीतिक हल्को में खलबली मच गई,जिसकी पुष्टि किए जाने को लेकर खबरनवीश काफी देर तक बेचैन रहे।





प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरिडीह जिले के दिग्गज कांग्रेसी रहे सरफराज अहमद ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके संबंध में पिछले वर्ष ही अटकलें लगाई जा रही थी। साथ ही कहा जा रहा था कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ कई मौके पर इनसे टकराव के संकेत मिले थे।





बता दे कि डॉक्टर सरफराज अहमद के स्थिति के बाद गिरिडीह में झामुमो की पकड़ जरूर ढीली हो जाएगी,जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को भुगतना पड़ सकता है।डॉक्टर अहमद पुराने अनुभवी एवं ख्यातिप्राप्त कांग्रेसी के रूप में जाने जाते हैं। जिलेभर के अल्पसंख्यक समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ रही है। हालांकि इस संबंध में उनके इस्तीफा के कारण का पता स्पष्ट नहीं हो पाया,लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संबंधित ईडी के मामले को लेकर संभवत इन्होंने कांग्रेस का फिर से दामन थामा है। समाचार भेजे जाने तक डॉक्टर अहमद रांची में ही जमे रहे थे।अटकलें यह भी लगाई जा रही है कि सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को गांडेय से अगली विस चुनाव लड़ाएंगे,जिसके लिए यह सीट खाली कराया गया है।