प्रतिनिधि,गिरिडीह। मध्य प्रदेश के जबलपुर केंद्रीय विद्यालय के दसवीं कक्षा का छात्र हर्ष दिल्ली, मुंबई के रास्ते चेन्नई होकर गिरिडीह के बगोदर पहुंचे।वे एनएच 19 होकर आगे बढ़े।उन्होंने दौड़ की शुरुआत 1 जनवरी 2023 को किया है। दौड़ की शंखनाद दिल्ली से हुई है। रेस गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का यह जुनून है।मोबाइल छोड़ो और दौड़ो संदेश के साथ हर्ष ने देश की राजधानी से पहली जनवरी से दौड़ना शुरू किया और अभी तक वे दौड़ रहे है और अभी महीनो तक उन्हें दौड़ना है।





मध्य प्रदेश के जबलपुर केंद्रीय विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र हर्ष रविवार दिल्ली, मुंबई के रास्ते चेन्नई होते हुए गिरिडीह के बगोदर शनिवार को शाम करीब पांच बजे पहुंचे। हर्ष कोलकाता जा रहे है और कोलकाता से वापस दिल्ली लौट जायेंगे। हर्ष की माने तो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड नाम दर्ज करवाने के लिए उन्हें लगभग 6000 किमी दौड़ना है।हर्ष एक दिन में करीब 65 किमी दौड़ते हैं।