पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।राज्य सरकार ने गिरिडीह में मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लगभग 30 ऐकड़ भूमि में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर शुक्रवार को सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू,अपर समाहर्ता दीपक सिंह विरुआ,सिविल सर्जन डॉक्टर शिव प्रसाद मिश्रा और सीओ मोहम्मद असलम ने बैठक की और बैठक के बाद कॉलेज निर्माण के लिए डुमरी रोड स्थित बदगुंदा में प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया।





इस दौरान सदर विधायक सुदिवय सोनू ने कहा कि एक मेडिकल कॉलेज के लिए गिरिडीह जिला सारी अहर्ताओं को पूरी करता है। इसलिए वो विधायक बनने के साथ ही इस प्रयास में जुट गए थे कि जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो और जिले के छात्रों को इसका फायदा मिले। वहीं अपर समाहर्ता ने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए जमीन बेहद खास है। सिर्फ कुछ हिस्सों में स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है,जिसे हटाने के लिए जल्द ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा जाएगा।