पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह जिले के 6 लाख 12 हजार 529 मतदाताओं में से 3 लाख 1 हजार 348 पुरुष और 3 लाख 11 हजार 181 महिला तथा 5 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।जबकि बाकी धनबाद और बोकारो जिले से हैं।डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक कुमार शर्मा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।





डीसी ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा के गिरिडीह और डुमरी के 740 मतदान केंद्रों पर मतदान होना है,जिनमें गिरिडीह विस क्षेत्र में 367 एवं डुमरी विस क्षेत्र में 373 बूथ हैं।जबकि शेष बूथ बोकारो के नावाडीह एवं चंदनकियारी में पड़ते है। इन सभी बूथों पर मतदान के दौरान वेब कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।ताकि बूथों पर हो रही हर गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके।