पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया पंचायत के शीतलपुर में रविवार को दर्जनों की संख्या में वहां के स्थानीय महिला ,पुरुष और युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी के नीति सिद्धांतों को अपनाते हुए और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
गिरिडीह विधानसभा के निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में एक कार्यक्रम के तहत सभी नए सदस्यों का नेतागण,पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सभी का अभिनंदन किया गया।
मौके पर पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व उनके विकसित भारत के संकल्प और विकास कार्यों से अभिभूत होकर एवम भारतीय जनता पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों को अपनाते हुए वहां के स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी जी के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण करने में विशेष रूप से महिलाएं सबसे आगे रही। साथ ही कहा कि पंचायत से और नए साथी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे । आज जिनलोगों ने सदस्यता ग्रहण किया सभी को बधाई देता हूं।
निर्भय शाहाबादी ने कहा कि चुनावी वर्ष में और चुनाव के समय में नए साथियों के आने से हमारा एनडीए गठबंधन निश्चित रूप से मजबूत होगा।कहा कि हम सभी का सतत प्रयास है कि चुनाव के इस समय में हम भाजपा की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जायेंगे और गिरिडीह लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के पक्ष में जनसमर्थन को अपील करेंगे। गिरिडीह मे एनडीए को मजबूती देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को सभी मजबूत करने का काम करेंगे।
इस दौरान यहां जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा,उपाध्यक्ष संजय सिंह,मनोज सिंह,गोपाल विश्वकर्मा,सुरेश सिन्हा, एससी मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश दास,मनोज जोशी,इनोद साव,चौधरी दास सहित कई लोग उपस्थित थे।
सदस्यता ग्रहण करने वालो में मुख्य से चौधरी दास,राजू दास,कौशल्या मोसेमात,गीता देवी,सुमित्रा देवी,रूपनारायण दास, बुलाकी दास, बासदेव दास, विजय दास ,टुनटुन दास,चिंता देवी, गीता देवी, विजया देवी ,बिछुआ देवी , सुमा देवी, गुजरी देवी ,सरिता देवी, मीरा देवी, सावित्री देवी ,मीरा देवी ,शांति देवी, कुंती देवी निशा देवी ,गुड़िया देवी, देवकी देवी समेत अन्य लोग रहे।सदस्यता कार्यक्रम का नेतृत्व सुरेश सिन्हा ने किया।





