पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।इस अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 का मुख्य आकर्षण हंडलुम हैंडीक्राफ्ट वस्तुओं के अलावा बनारसी सिल्क,भदोई का कारपेट,भागलपुरी सिल्क, रोटी मेकर,पिकनिक टेबल,जुसर,शावर ड्राईपलावर,लखनवी चिकन,झारखण्ड खादी भण्डार,सहारनपुर फर्नीचर,हाउसहोल्ड प्रोडक्ट तथा ऑटोमोबाईल सेक्टर भी यहां शामिल होंगे।





लंदन ब्रिज गेट इस हस्तशिल्प सह डिजनी लैंड का मुख्य आकर्षण का केंद्र है।इस लंदन ब्रिज को देखने के लिए लोग दूर-दूर बाहर से आ रहे हैं।अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में कुल 200 स्टॉल की व्यवस्था होगी,जिसमें फूड प्लाजा की भी व्यवस्था होगी। इस अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में बच्चों के मनोरंजन के लिए खास झूलों की व्यवस्था की गई है। इस मेले में प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रम भी की जा रही है। मेले में प्रतिदिन लक्की ड्रा किया जा रहा है और विजेता को आकर्षक पुरस्कार दिया जा रहा है।