प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव के पूर्व प्रमुख गुरुदयाल महतो की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत जीडीएम चौक में स्थित गुरुदयाल महतो की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय के सभा भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक राम लखन महतो ने किया। वहीं अतिथियों ने गुरदयाल महतो के कृतियों एवं समाज के विकास में किए गए कार्यों के बारे में बताया और कहा कि उनके सपनों को साकार करने के लिए हम लोगों को उनके बताए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. सीपी दांगी, अध्यक्ष उमेश साव,डॉ. सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, समाजसेवी बालेश्वर महतो, धनेश्वर महतो, जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम लखन महतो, शिक्षक - शिक्षिका में बिमली कुमारी, अशोक कुमार, अख्तर हुसैन, शोभा कुमारी, कुलदीप कुमार साहू ,शंकर कुमार महतो, विनोद कुमार साहू , शंकर कुमार राणा , इकबाल अंसारी,प्रमिला देवी, अर्जुन सिंह एवं जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर महिला महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित थी।





