प्रतिनिधि,ठाकुर गंगटी।गोड्डा जिला के ठाकुर गंगटी प्रखंड अंतर्गत चंदा पंचायत के महुआरा गांव में मंगलवार की दोपहर 440 वोल्ट के तार गिरने के उपरांत उसकी चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महुआरा गांव के अरुण मंडल उम्र 55 वर्ष करीब और कार्तिक यादव उम्र 45 वर्ष के साझेदारी में बांग्ला भट्टा ईठ बनवा रहे थे।उसी दरमियान महुआरा फील्ड पर 440 वोल्ट का बिजली का नंगा तार टूट कर अचानक से गिर गया और वहीं दोनों विद्युत तार की चपेट में आ गए। आसपास के ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पावर सबस्टेशन को फोन कर लाइन कटवाया गया। हालांकि लाइन कटवाने में कुछ समय लग गया तब तक दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए थे। वहीं स्थनीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार हेतु हरि देवी रेफरल अस्पताल ठाकुर गंगटी ले जाया गया जहां इलाज के दरमियान दोनों की मौत हो गई। अचानक हुए इस दुर्घटना से ग्रमीणों में यह खबर आग की तरह फैल गई।परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर ठाकुर गंगटी पुलिस दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी कर रही है और मामले की छानबीन में जुट गई है।





