प्रतिनिधि,कान्हाचट्टी (चतरा।) प्रखंड के तुलबुल पंचायत अंतर्गत कर्म ग्राम में आयोजित गोवर्धन पूजा में जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी शामिल होकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख शांति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूजा अर्चना करने से मन पवित्र एवं प्रसन्न होता है।साथ ही सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।इस अवसर पर निर्मल यादव, मनोज यादव, गणेश यादव, अजय यादव, टेकन यादव, मोहन यादव, ईश्वर यादव समेत अनेकों गणमान्य उपस्थित थे।