प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड के बारीसाखी पंचायत स्थित डडुआ गांव निवासी तुलेश्वर यादव व प्रमिल देवी के पुत्र गौतम कुमार ने दोहरी सफलता अर्जित किया है।गौतम का चयन राष्ट्रीय मिलिट्री एकेडमी व सैनिक स्कूल तिलैया में दाखिले के लिए हुआ है।कर्नाटक के बेलगाम स्थित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के लिए कक्षा छह व सैनिक स्कूल तिलैया में इसी कक्षा में नामांकन के लिए उसने प्रवेश परीक्षा उतीर्ण किया है।





गौतम की इस उपलब्धि पर परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों में भी हर्ष है।गौतम के पिता तुलेश्वर पूर्व में शिक्षक थे,जबकि मां प्रमिला एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं।इन्हीं के मार्गदर्शन में गौतम ने यह सफलता अर्जित किया।ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर गौतम का स्वागत किया व आशीर्वाद दिया।विदित हो कि राष्ट्रीय मिलिट्री एकेडमी का पूरे भारत में मात्र पांच ही स्कूल हैं और इनमें दाखिला लेने हेतु छात्रों को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ता है।