प्रतिनिधि,गिरिडीह। गौमांस कारोबारी पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी तस्कर गौतस्करी में लगातार लगे हुए हैं। इस मामले में गिरिडीह की पचंबा थाना पुलिस ने दो गौतस्करों को दबोचा। जबकि इनके पास से पुलिस ने एक सवारी वाहन को भी जब्त किया। गौतस्करी के कारोबार में शामिल तस्कर सिर्फ जिले के नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी कारोबारी जुड़े हुए है। पचंबा पुलिस ने जिन तस्करों को दबोचा है, उनमें दिल्ली के मो खालिद और नगर थाना क्षेत्र के मछली मुहल्ला निवासी मो विक्की राइन शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को गिरिडीह-जमुआ मार्ग के रानीखावा रोड से दबोचा। पुलिस ने दोनों गौतस्करों को उस वक्त पकड़ा, जब दोनों रानीखावा में गौ चोरी करने की नियत से ताक में लगे हुए थे।





दोनो से पूछताछ में सामने आया कि वो दोनों पिछले कई महीनों से जमुआ और इसके आसपास के इलाके से गौवंशो की चोरी कर रहे थे और गुरुवार की रात भी ईद में बढ़ रहे डिमांड को देखते हुए चोरी कर गौवंश को शहर के कसाई मुहल्ला पहुंचाना था,लेकिन देर रात पचंबा पुलिस उसी इलाके में गश्ती पर थी और पूर्वाह्न करीब दो बजे अहले सुबह जब पुलिस गश्ती कर लौट रही थी तो दो गौतस्करों को खड़ा देख पुलिस ने दोनो से पूछताछ किया, लेकिन दोनों भागने लगे। भागते देखकर पुलिस जवानों ने दोनों को खदेड़ कर दबोचा और थाना ले गए।जहां से दोनों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी।