पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़। सदर प्रखंड के गोपीनाथपुर गांव में घटित घटना को लेकर गांव के कुश मंडल,पिता विष्णु पद मंडल ने मुफ्फसिल थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि बीते 17 जून को सुबह समय लगभग 10 बजे असामाजिक तत्व में अजीजुल शेख,महाबुध शेख,बारीक शेख और रहीम शेख ने बकरीद त्यौहार के दिन गोपीनाथपुर स्थित आम बागान में गौ हत्या की थी,जो धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने, उकसाने और दंगा करने के नियत से खुलेआम गौ हत्या किया गया था।ग्रामीणों द्वारा मना करने के बावजूद भी इस घटना को अंजाम दिया गया,जिससे उसी दिन हथियारों से लैस होकर करीब 200 - 300 की संख्या में पश्चिम बंगाल के दक्षिण कृष्णा नगर से मुस्लिम समुदाय के लोग आकर बम फेंका गया,पत्थर फेंका गया,जिससे मामला काफी गंभीर हो गया।पुलिस की तत्परता से उस दिन हालात पर काबू पाया गया मगर दूसरे दिन 18 जून को फिर हजारों की संख्या में असामाजिक लोगों द्वारा बम फेंका गया, पत्थर फेके गए और गोलीबारी की गई,जिससे एक बच्चे को गोली लगने से मौत हो गई तथा एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। गोपीनाथपुर गांव में असामाजिक लोगों द्वारा लूटपाट, छीनतई और आगजनी किया गया था।
आवेदक कुश मंडल ने उक्त असामाजिक लोगों के ऊपर कड़ी करवाई करने की बात कही है। जिला पुलिस प्रशासन,पुलिस अधीक्षक,अंचल अधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी के कोशिशों के बाद वर्तमान में माहौल शांत है और दोनों पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने में लगे हैं।





