जमशेदपुर। परसुडीह थाना अंतर्गत श्याम टाकीज के पास पीयूष कुल्लू और हरमन कुल्लू की स्मृति में पहली बार तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। मुजामिल एवं इमरान की जोड़ी विजेता बनी। जबकि संदीप एवं रोहित की टीम उपविजेता बनी। तीसरे स्थान पर शबाज खान एवं वकाश आलिम की जोड़ी रही। जबकि चौथा स्थान सब्बू एवं संकट की टीम को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय मुखिया प्रभु राम मुंडा मौजूद रहे। उन्होंने विजेताओं को नकद पुरस्का, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रभु राम मुंडा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण की जरूरत है। उन्होंने अपने स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि युवा पीढ़ी खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। इससे सेहत भी तंदुरुस्त रहेगा। मौके पर मुख्य रूप से हेनरी कुल्लू, संदीप, बूटी, बंटी, प्रदीप, लालू समेत कई सदस्य मौजूद रहे।