प्रतापपुर (चतरा)। मुख्यालय स्थित राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में शनिवार को बैंक का 5वां स्थापना दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के प्रबंधक चंदन कुमार वर्मा ने किया।इस मौके पर बीसी,किसान समेत ग्राहक उपस्थित थे।
इस दौरान ग्राहको ने बैंक में बेहतर सुविधा एवं एटीएम की मांग किया। मौके प्रबंधक चंदन कुमार वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतापपुर में राज्य ग्रामिणो बैंक हमेशा ग्राहको को बेहतर सुविधा देती है। खासकर दूर-दराज से आने वाले ग्राहको का सभी कार्य किया जाता है। वही सरकार से मिलने वाले सुविधाओ को भी समय समय पर दिया जाता है। समय पर किसान को केसीसी किया गया है। प्रबंधक ने व्यावसायी वर्ग से भी अच्छे संबंध स्थापित करने की बात कही।
इस मौके पर प्रदीप कुमार,कैशियर सोनल कुमार,सांसद प्रतिनिधी सतेन्द्र पासवान,राजेन्द्र शौण्डिक,बब्लू सिन्हा,मनोज सिन्हा,शैलेन्द्र पान्डेय,मुकेश लाल,विनय कुमार,अंजित कुमार,मुकेश गुप्ता,तालकेश्वर प्रसाद,रंजय प्रसाद,विनोद ठाकुर,बीसी मन्टु कुमार समेत दर्जनो किसान व ग्राहक उपस्थित थे।





