जमशेदपुर। नेशनल हाईवे 18 से सटे देवघर पंचायत के मुखियाडांगा से सिमुलडांगा तक 5 किमी पी सी सी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल किया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण सड़क नहीं बनने से ईदलबेड़ा के ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तथा काम बंद कराकर प्रदर्शन किया। जांच के दौरान ग्रामीणों पाया की दो दिन पहले हुई ढलाई में कई जगहों पर दरारें आ चुकी है। दूसरी ओर सुदूरवर्ती गांव बोड़ाम से काम करने वाले मजदूरों ने भी बताया कि न्यूनतम मजदूरी दर भी समय से नही दिया जाता है। ज्ञात हो कि इससे पहले भी पोखारी गाँव में खराब सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया गया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
सड़क निर्माण में नाले के पानी का हो रहा इस्तेमाल
एदलबेड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण करा रहे ठेकेदार द्वारा गांव में स्थित नाले के पानी का जबरन इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना हैं कि गर्मी के सीजन में सभी जगह पानी सुख जाता है। गाँव के नजदीक एक ही नाला है जिसमे गाँव के लोग रोजाना नहाने के अलावे अपनी संस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम भी करते है। सड़क निर्माण में पानी का उपयोग होने से ग्रामीणों को काफ़ी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने नाले का पानी का उपयोग सड़क निर्माण में नहीं करने की अपील की।





